June 13, 2026

उमा चंद्रहास को मिली कांग्रेस से टिकट, कहा- यह जनता के विश्वास और वार्ड के विकास का परिणाम

0
उमा चंद्रहास को मिली कांग्रेस से टिकट, कहा- यह जनता के विश्वास और वार्ड के विकास का परिणाम

रायपुर। रायपुर नगर निगम के चुनाव के लिए वार्ड क्रमांक 54 कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड से कांग्रेस ने यहां की पूर्व निर्दलीय पार्षद उमा चंद्रहास निर्मलकर को टिकट दी है। टिकट मिलने पर उमा चंद्रहास निर्मलकर ने कहा की मैंने अपने वार्ड को अच्छी तरह से संभाला और संवारा है। निरंतर विकास कार्यों से वार्ड में बहुत बदलाव देखने को मिला। वार्ड की जनता का पूरा सहयोग मिला इसी का परिणाम है कि कांग्रेस पार्टी ने मुझ पर भरोसा कर पार्टी से टिकट दी । राजधानी के पार्षद उमा निर्मलकर ने कहा कि रोजाना सुबह 5 बजे से वार्ड की सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करती हूं। कार्यालय जनता के लिए दिनभर खुला रहता है। वार्डवासियों के लिए हमेशा समर्पित रहती हूं। जब भी कुछ कार्य की सूचना या समस्या की जानकारी मिलती है तो उसको दूर करने के लिए तैयार रहती हूं। वार्ड की जनता से मुझे पूरी उम्मीद है मुझे दुबारा वार्ड की सेवा करने का मौका देगी और इस चुनाव में भारी मतों से जीत दिलाएगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *