April 26, 2026

जशपुर में दर्दनाक बस हादसा: निर्माणाधीन मकान में घुसी बस, 4 मौत, कई घायल

0
01

जशपुर (गौरी शंकर गुप्ता)। जशपुर जिले से बड़ी खबर है। झारखंड के कुरडेग से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी तक चलने वाली अनमोल बस आज प्रातः 10:00 बजे के आसपास पलट गई है। बताया जा रहा है इस भीषण सड़क हादसे में गाड़ी के नीचे दबने की वजह से चार से पांच लोगों की जान चली गई है। घटना कुनकुरी से 14 किलोमीटर दूर हल्दीमुंडा से लगभग 1 किलोमीटर के अंदर गोडअंबा के पास घटी है। अनमोल बस आज सवेरे लगभग 9:00 बजे के आसपास सवारियों को लेकर कुरडेग से कुनकुरी आ रही थी इसी बीच गोडअंबा के पास एक निर्माणाधीन मकान में बस घुस गई और पलट गई। पलटने से बस में बैठे कई यात्री दब गए और दबने से कई लोगों की जान चली गई है ऐसी खबर। जशपुर एडिश्नल एसपी ने बताया कि अभी चार लोगों की मौत की सूचना है, मृतकों की संख्य और बढ़ सकती है, 108 वाहन मौके पर पहुंच चुकी है और घायलों को 108 वाहन में कुनकुरी अस्पताल और जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। सीएम कैम्प कार्यालय बगिया ने घायलों के इलाज के लिए तत्काल निर्देश दिया है और 108 एंबुलेस रवाना किया गया। घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए सीएम हाउस बगिया के निर्देश पर तीन एंबुलेंस लगाया गया है ।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *