महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कांकेर युवा कांग्रेस ने निकली मशाल यात्रा

Spread the love

रायपुरप्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार,अनाचार व गैंगरेप जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है और प्रदेश की भाजपा सरकार मुख दर्शक बनी हुई है, लचर कानून व्यवस्था से महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है l
युवा कांग्रेस कांकेर अध्यक्ष खोमेन्द्र उइके ने कहा कि बलौदा बाजार में हुए अप्रिय घटना में दुर्भावना पूर्ण रूप से विधायक देवेंद्र यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे, NSUI अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा व सतनामी समाज के युवाओ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
भिलाई में पुलिस प्रशासन के द्वारा कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी/कार्यकर्ताओ पर किये गये दमनात्मक कार्यवाही/लाठीचार्ज तथा 150 से अधिक कार्यकर्ताओ पर अपराधिक प्रकरण दर्ज किये जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा जी के निर्देशानुसार विधानसभा युवा कांग्रेस कांकेर द्वारा दिनांक 04 सितंबर 2024/बुधवार को समय शाम 6 बजे स्थान पुराना बस स्टैंड कांकेर से SBI बैंक के सामने अंबेडकर चौक आमापारा तक मशाल रैली यात्रा का आयोजन किया गया l
जिसमे प्रमुख रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, शहर अध्यक्ष मनोज जैन, पूर्व पार्षद मतीन खान, यासिन करानी, सरजू शोरी, पार्षद नरेश बिच्छिया, पूर्व अध्यक्ष शिवांकित श्रीवास्तव,पार्षद दीपक शोरी, जिला उपाध्यक्ष सत्यार्थ करायत,पार्षद शादाब खान, अजय भास्वानी, मृदुला भास्कर, सुरेश नाग, आदर्श गुप्ता, चंद्रलोक ठाकुर, विनय ठाकुर, अनमोल मंडावी, NSUI प्रदेश सचिव आयुषी मिश्रा, पार्षद आनंद चौरशिया, किशन यादव, पार्षद सतीश दीपक, केशव साहू, निरंजन भास्कर, सोमेश सोनी, यास्मिन, महासचिव शेष गजबिए, जिला महासचिव तौहीद खान, महासचिव सद्दाम हुसैन, चमन साहू, पवन कांगे, जागेश ठाकुर, लतीफ मेमन, गुड्डा यादव,जीशान अली, निरंजन लाटिया, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *