March 6, 2026

सड़क पर सब्जी बाजार से लगती है जाम, फोरम की बैठक में शहरवासियों ने की व्यवस्थित करने की मांग

0
jp
Spread the love

जशपुर नगर/ घरघोड़ा ( गौरी शंकर गुप्ता )। बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार मे आयोजित हुए जशपुर फोरम की बैठक मे अव्यवस्थित सब्जी बाजार को लेकर शहरवासियों ने व्यवस्थित करने की मांग रखी। शहर वासियों का कहना था कि बस स्टैंड से लेकर साप्ताहिक बाजार तक सड़क के दोनों और सब्जी विक्रेताओं के बैठ जाने से जाम की स्थिति बन जाती है। जिससे आये दिन दुर्घटना हो रही है और जाम से लोग परेशान हैँ। फोरम की यह बैठक जशपुर की विधायक रायमुनी भगत की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। इस बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास के साथ नगर पालिका जशपुर के अध्यक्ष अरविन्द भगत, जिला पंचायत जशपुर के उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जशपुर के एसडीएम वीएस मस्के, नगर पालिका के सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय के साथ पार्षद,नगरवासी शामिल थे।कलेक्टर रोहित व्यास ने बैठक की शुरुआत करते हुए कहा कि शहरवासियों की अपेक्षा और जरूरत के अनुरूप शहर के विकास की रुपरेखा तैयार करने के लिए जशपुर फोरम की परिकल्पना की गईं है। इसी साल जनवरी मे फोरम की पहली बैठक आयोजित की गईं थी। उन्होंने पहले बैठक मे लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन की जानकारी बैठक मे रखने का निर्देश सीएमओ उपाध्याय को दिया।




निर्माण कार्य मे तेजी लाने का निर्देश
सीएमओ ने बताया कि जनबरी मे आयोजित फोरम की पहली बैठक मे शहर मे चौपाटी निर्माण, बाजार को व्यवस्थित करने, चौक चौराहों के संवारने, गमहरिया के जर्जर पुल का जीर्णोद्धार, बांकी टोली मे जल आपूर्ति मे सुधार,ऑटो स्टैंड को व्यवस्थित करना अतिक्रमण करने पर सहमति बनी थी। इन निर्णयों पर किये गए कार्यो की जानकारी देते हुए सीएमओ ने बताया की अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत सरकार ने 86 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। निर्माण कार्य के लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 8 दिसंबर को टेंडर ओपन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लावा नदी मे प्रस्तावित योजना के तहत 102 किमी पाईप लाइन विस्तार,5 नए पानी टंकी का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से शहर की जल समस्या काफी हद तक दूर हो जायेगी। शहर के अटल आवास के पास आडोटोरीयम निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है। कन्या स्कुल के पास 11 करोड़ की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण कार्य जारी है। कलेक्टर व्यास ने सीएमओ को परिसर के निर्माण कार्य मे तेजी लाने और एक साल के अंदर इसका निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।सीएमओ ने बताया की चौपाटी, तालाब सफाई के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और बस स्टैंड के ड्राइंग डिजाइन के लिए आर्कीटेक्ट बुलाया गया है। कलेक्टर ने सभी प्रस्ताव को एक-एक कर स्वीकृति के लिए शासन के पास भेजनें का निर्देश दिया। सीमा विस्तार की उठी मांग-*
बैठक मे नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार की मांग भी नगरवासियों द्वारा उठाई गईं।शहरी क्षेत्र मे विकास कार्यों के लिए हो रही जमीन की किल्ल्त और लम्बे समय से सीमा विस्तार ना होने का उल्लेख करते हुए मांग रखी गईं। सीमा विस्तार के लिए पुरनानगर, बाधरकोना, जुरगुम, बालाछापर, ग़महरिया, बाधरकोना और ग्राम पंचायत बाधरकोना को नगर पालिका मे शामिल करने का सुझाव दिया गया। कलेक्टर व्यास ने बताया कि अधिसूचित क्षेत्र होने के कारण ग्राम पंचायतो की सहमति अनिवार्य होंगी। इस पर संबंधित पंचायतों के जन प्रतिनिधियों से चर्चा करने का निर्णय हुआ।
एसआईआर कराने की अपील
बैठक के आखिरी मे कलेक्टर रोहित व्यास ने नगरवासियों से मतदाता गहन पुनरनिरीक्षण प्रक्रिया के अंतर्गत अपना नाम मतदाता सूची मे पुष्टि कराने और नगर पालिका मे टैक्स जमा करने की अपील की। जशपुर के स्वच्छता रैंकिंग मे सुधार के लिए सामूहिक प्रयास पर भी कलेक्टर ने जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *