gharghodaSportsState

अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता कोटा राजस्थान में निर्णायक रूप में माधुरी साहू एवं छबि राम का चयन

रायगढ़/ घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता कोटा ( राजस्थान ) में दिनांक 15 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने जा रहा है.इस प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ से राष्ट्रीय निर्णायक माधुरी साहू एवं छबि राम विश्वकर्मा का चयन किया गया है. ये दोनों पिछले वर्ष भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी सेवा दे चुके हैं. इनकी इस उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष श्री विजय बघेल जी, महासचिव डॉ राजेश जंघेल,कोषाध्यक्ष श्री नंदू जंघेल, श्री जयंत बागची जी,श्री अजय दीप सारंग,श्री ललित साहू,श्री कोमल सोनी,श्री अशोक साहू, श्री जुगल साहू ने शुभकामनाएं दी. इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ के लगभग 20 बालिका एवं महिला खिलाड़ी भाग लेंगे. जिनके कोच श्री अजय दीप सारंग एवं कोमल सोनी टीम प्रबंधक होंगे.


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button