Big StoryCity

गजराजबांध बचाने ग्रीन आर्मी की मुहीम में शामिल हुए विधायक मोती लाल साहू

विधायक ने कहा- वादा करता हूं गजराज बांध में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होगा



रायपुर। गजराज बांध बचाने के उददेश्य से ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने दिव्य पीपल, बरगद का गायत्री मंत्रोच्चार एवं हवन पूजन के साथ जल अर्पण का कार्य संपन्न हुआ, इस अवसर पर रायपुर ग्रामिण विधायक मोती लाल साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ग्रीन आर्मी गजराज बांध को बचाने के लिए पिछले 7 सालों से प्रयासरत है। इसके लिए ग्रीन आर्मी समय-समय पर विभिन्न प्रकार के आयोजन एवं प्रदर्शन करते रहे हैं। 9 नंवबर 2020 को बुढ़ागार्डन गेट से गजराज बांध तक पदयात्रा, हिन्दस्पॉटींग मैदान में 11 दिवसीय धरना प्रदर्शन, 1000 पिपलों का वृक्षारोपण, छात्र-छात्राओं को गजराजबांध की जानकारी, वर्ष 2021 में 11 दिवसीय गणेशोत्सव, एक व्यक्ति एक धमेला, गहरीकरण, भव्य तिरंगा यात्रा एवं कवि सम्मेलन जैसे अनेक आयोजन संस्था द्वारा गजराजबांध को बचाने हेतू किया गया एवं यह प्रयास निरंतर जारी है। बुधवार 8 मई के कार्यक्रम का प्रारंभ उपस्थित लोगों का स्वगत तिलक चंदन फुलमाला के साथ किया गया। इसके बाद कार्यक्रम का संचालन श्री पीके साहू ने करते हुए सभी को ग्रामी आर्मी के कार्यों की जानकारी प्रदान की। ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित जल अर्पण एवं स्वच्छता अभियान के इस भव्य कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक रायपुर ग्रामीण मोती लाल साहू को ग्रीन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे ने अपने साथियों सहित गजराजबांध को बचाने ज्ञापन सौंपा। जिस पर विधायक ने ग्रीन आर्मी संस्था का भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा ग्रीन आर्मी पर्यावरण सरंक्षण के लिए एक अग्रणी संस्था है संस्था द्वारा गजराज बांध बचाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे मैं आपसे वादा करता हूं गजराज बांध में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होगा। गजराज बांध जो गजराज की तरह विशाल है जो कि आज अपने अस्तित्व की लडाई लड़ रहा है, कभी इस बांध से आस-पास के अनेक गांव में पानी का पूर्ति हुआ करता था, राहगीर तालाब की पेड़ पार पर विश्राम किया करते थे, आज स्वयं पानी की बूंद के लिये तरस रहा, गंदगी पसरा पड़ा है। उससे निजात दिलाएंगे।


कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रीन आर्मी पूर्व अध्यक्ष एनआर नायडू, ग्रीन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे, पीके साहू, स्थानीय पार्षद उषा चन्द्राहास निर्मलकर, ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धुरंधर, संस्था अध्यक्ष गुरदीप टूटेजा, पूर्व अध्यक्ष मोहन वल्यार्नी, सीए किशोर बरडीया, हरदीप कौर, पूर्वा रवि ठाकूर, मोनिका बागरेचा, भारती श्रीवास्तव, छोटे लाल साहू, श्रृषीकांत चन्द्राकर, डॉ पुरुषोत्तम चन्द्राकर, जिला साहू समाज अध्यक्ष केशव साहू, डॉ. हितेश दिवान, मि. टारगेट, आशिष शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button