Big StoryCity

शाला प्रवेश उत्सव: विधायक सत्यनारायण शर्मा ने किया सायकिल व पाठ्य सामग्री का वितरण

रायपुर। आडवाणी स्कूल के शाला प्रवेश उत्सव और सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत सायकल वितरण का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा मौजूद थे और कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने की। लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि बीरगांव स्थित आडवाणी स्कूल में पिछले कुछ समय से शिक्षकों की कमी महसूस की जा रही थी जिसके कारण नए बच्चों को प्रवेश देने में परेशानी हो रही थी। समस्या के समाधान हेतु कलेक्टर से बात की गई और कलेक्टर ने सी एस आर मद से ग्यारह मानसेवी शिक्षकों की भर्ती की अनुमति दे दी है। शिक्षकों की भर्ती के बाद स्कूल में नए बच्चों को आसानी से प्रवेश दिया जा सकेगा। जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सकेगी।
जिला सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि बीरगांव अब एजुकेशन हब के रूप में विकसित होते जा रहा है, यह एक मात्र ऐसा स्थान है जहां सर्वाधिक दर्ज संख्या वाला स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल और कॉलेज एक साथ है। कॉलेज और आत्मानंद स्कूल जाने के रास्ते में अवैध बस्ती के प्रधानमंत्री आवास में स्थानांतरित होने के बाद बच्चों को आवागमन के लिए एक नए सुगम मार्ग मिलेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद बीरगांव नगर निगम के महापौर नंदलाल देवांगन और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेन्द्र सोलंकी ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की और बच्चों की हर जरूरत पर हमेशा साथ देने की बात कही। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाला विकास समिति अध्यक्ष आशीष दुबे, प्राचार्य मुकेश सिरमौर, इकराम अहमद, उबारन दास बंजारे, संतोष साहू, रितेश सिंह, डिकेंद्र सिन्हा, एल्डरमैन मोहम्मद फिरोज, राजेंद्र साहू, रमेश साहू, अविनाश नियाल, शाला विकास समिति के सदस्य शेष वर्मा, पवन सोनवानी, कृष्ण कुमार साहू आदि उपस्थित थे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button