kanker

पिकनिक मना के आ रहे युवकों के साथ ग्राम मंकेश्री में मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

रायपुर। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि मैं संतोष कुमार जुर्री पिता ननकूराम जुर्री उम्र 23 वर्ष एमजी वार्ड का निवासी हूं, 04 नवंबर को मैं तथा मेरे दोस्त करण नाग, अजय नेताम, शौरभ दास के साथ पिकनीक मनाने के लिये नवागांव की ओर गये थे। शाम करीबन 07.00 बजे वापस घर आते समय ग्राम मनकेशरी आवासपारा आम्बेडकर भवन के पास भीड़भाड को देख कर हम लोग वहां रुके। उसी समय मोनू यादव और दद्दू के द्वारा हम लोगो को लड़ाई झगड़ा में शामिल है कहकर मां बहन की अश्लील गाली देते हुये आज तुम लोगो को जान से मार डालेंगे कहकर मेरे तथा करण, अजय को हाथ मुक्का व डण्डा से मारपीट किये। जिससे मेरे व मेरे दोस्तों के सिर , चेहरा व पैर, बदन में चोटें आई है।प्रार्थी की शिकायत पर धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) भारतीय न्याय सहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button