Big StoryCity

विधायक मूणत ने किया कई विकास कार्यों का भूमिपूजन, दिलवाई सामूहिक स्वच्छता की शपथ

रायपुर। पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही वार्ड पार्षद दीपक जायसवाल सहित वार्डवासियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता की सामूहिक शपथ दिलवाई। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के जोन 7 के अंतर्गत शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड में रामकुंड रावणपट्टी सहित आधा दर्जन स्थानों पर 50 लाख रुपये की लागत से नये विकास कार्यो का श्रीफल फोड़कर भूमिपूजन किया। इसमें आमातालाब उद्यान में ओपन जिम निर्माण कार्य, आमातालाब हमर क्लीनिक के पास चबूतरा निर्माण कार्य, रामकुण्ड सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, सहित रामकुंड बस्ती क्षेत्र के रहवासी और गणमान्य उपस्थित रहे। आदिशक्ति सामुदायिक भवन में शौचालय निर्माण कार्य, बजरंग नगर गली नम्बर 3 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शामिल है। भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद दीपक जायसवाल, पूर्व पार्षद ओंकार बैस, कृष्णा यादव, जोन कमिश्नर प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता शरद देशमुख, जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button