Big Storybusiness

बायजूस में फिर होगी छंटनी , निकाले जाएंगे 1000 कर्मचारी !

नई दिल्ली। भारत की पॉपुलर एडटेक फर्म बायजूस में छंटनी के अगले राउंड की तैयारी चल रही है। इससे करीब 500 से लेकर 1,000 तक फुल टाइम कर्मचारियों की नौकरी जाने का खतरा पैदा हो गया है। कोराना काल में धमाल मचाने वाली कंपनी इस समय भारी संकट से जूझ रही है। धीमी ग्रोथ के बीच एडटेक कंपनी लागत कम करने की लगातार कोशिश कर रही है। ताजा हालात को देखते हुए कंपनी ने एक बार फिर से छंटनी करने का फैसला किया है। बायजूस की अलग-अलग टीमों में छंटनी का असर देखने को मिलेगा। इस महीने की शुरुआत में एडटेक स्टार्टअप ने कम से कम 1,000 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया। इसमें बड़े पैमाने पर कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी और ऑन-ग्राउंड कर्मचारी शामिल थे। इन्हें थर्ड पार्टी ठेकेदारों के जरिए लाया गया था। बाहर निकाले जाने वाले कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे स्टाफ में ऑन-ग्राउंड सेल्स टीम, रैंडस्टेड और चैनलप्ले जैसे थर्ड पार्टी स्टाफर्स भी शामिल थे।



2022 में निकाले थे 2,500 कर्मचारी

पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने कहा कि वो लागत कम करने की कोशिश कर रही है। उस दौरान करीब 2,500 कर्मचारियों की नौकरी चली गई। अब कंपनी नए सिरे से छंटनी करने वाली है। इसकी वजह से लगभग 1,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button