RAIPUR
उमा चंद्रहास का जनसंपर्क जारी, वार्ड की महिलाओं मेंं दिखा उत्साह

रायपुर। रायपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 54 कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी उमा चंद्रहास निर्मलकर ने वार्ड में सघन जनसंपर्क शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल के विकासकार्यों और उपब्धियों के दम पर लोगों से अपने पक्ष में वोट मांगा। उन्होंने वार्ड की जनता से अपील की है लोग अधिक से अधिक संख्या लोग मतदान करें। कोई भी व्यक्ति मतदान से न चुके।

