Citykanker

कलेक्टर के निर्देश पर केशकाल घाट उन्नयन कार्य चालू : विकास बघेल

केशकाल। कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार सोमवार से केशकाल घाट के उन्नयन का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसमें प्रारंभिक स्तर पर डस्ट सफाई, डब्ल्यूएमएम पेंच एवं बी.टी. पेंच मरम्मत का कार्य किया जा रहा है इसके लिए आज दिनांक 21 अक्टूबर से आगामी दिनांक 27 अक्टूबर तक के लिए केशकाल घाट में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। छोटी चार पहिया एवं यात्री बसें केशकाल घाट से होते हुए जाएंगी। वहीं मरम्मत अवधि में भारी मालवाहक वाहनों के लिए परिवर्तित मार्ग निर्धारित किया गया है तथा इसके प्रचार प्रसार हेतु सोशल मीडिया एवं बैनर पोस्टर का उपयोग भी किया गया है। जिसके तहत प्रशासन द्वारा नगर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रमुख स्थानों पर फ्लैक्स लगाकर उसमें डायवर्टेड सड़कों का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा केशकाल एसडीएम अंकित चौहान व एसडीओपी भूपत सिंह लगातार क्षेत्र का दौरा कर घाट मरम्मत एवं परिवर्तित मार्गों का निरीक्षण कर रहे हैं। आवश्यकतानुसार पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं। उपरोक्त जानकारी विकास बघेल थाना प्रभारी केशकाल द्वारा जारी जानकारी मै दी है उन्होंने आगे जानकारी मै बताया की ताकि आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।


भारी मालवाहक वाहनों के लिये परिवर्तित मार्ग-(1) जगदलपुर से आने वाले भारी वाहनों के लिए कोण्डागांव, केशकाल, विश्रामपुरी होते हुए मचली, दुधावा, कांकेर, चारामा, धमतरी और रायपुर की ओर जाएंगी।(2) दल्लीराजहरा (बालोद) राजनांदगांव जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों के लिए कोण्डागांव, बेड़मा, धनोरा, आमाबेड़ा, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, दल्लीराजहरा और राजनांदगांव के लिए जाएंगी। (3.) रायपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन धमतरी से चारामा, कांकेर, दुधावा, मचली, विश्रामपुरी, केशकाल होते हुए कोण्डागांव से जगदलपुर जा सकेंगी।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button