Big StoryCity

श्रीनेत ने सरकार पर साधा निशाना, बोलीं : आज पूरा देश सदमे में है, आखिर कितनी निर्भया चाहिए

प्रदेश में 3000 अपराध महिलाओं के खिलाफ हुए, 8 महीने में 600 से अधिक रेप
रायपुर।
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सोशल मीडिया की राष्ट्रीय चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत ने महिला सुरक्षा मुद्दे पर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्हाेंने कहा, आज इस देश में आधी आबादी के लिए कोई जगह भी नहीं बची है। आज पूरा देश सदमे में है। पश्चिम बंगाल में जो हुआ उसके साथ ही देशभर में जो हो रहा है, वो सत्ता के संरक्षण में हो रहा है। आखिर उन्हें कितनी निर्भया चाहिए। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में चाहे रायगढ़ में सामूहिक रेप की घटना हो, रायपुर में बसस्टैंड में बलात्कार की घटना हो, कोंडागांव की घटना में 20-20 दिन तक एफआईआर नहीं लिखी जाती। सरकारें क्या कर रही हैं। रायपुर के राजीव भवन में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई नेता मौजूद थे। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, छत्तीसगढ़ भी महिलाओं के लिए असुरक्षा से अछूता नहीं। रायपुर और भिलाई में दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ के कई शहरों में महिलाओं से ज्यादती के मामले सामने आए हैं। सरकार दुराचारी को बचाने में जुट जाती है। पीड़ित महिला को दर-दर भटकना पड़ता है। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में पिछले 8 महीने में 600 से अधिक रेप हुए हैं। प्रदेश में 3000 अपराध महिलाओं के खिलाफ हुए हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार हो रहे हैं। उन्होंने कहा, सरकार इन मामलों में पर्दा डालने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। आधी आबादी के साथ दुष्कर्म पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button