Big StoryCSCSNationalState

छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, मणिपुर को 223 रन से दी मात, कृति ने खेली नाबाद 118* रन की पारी

सलोनी डंगोरे का शानदार प्रदर्शन, बनाए 56 रन, चटकाए चार विकेट



रायपुर। सीनीयर वुमेंस वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की टीम का चौथा मैच चंडीगढ में मणिपुर टीम के विरुद्ध खेला गया। मणिपुर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 277 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से कप्तान कृति गुप्ता ने सर्वाधिक 118 रन नाबाद बनाये, उन्होने 97 गेंदों का सामना किया तथा 17 चौके तथा 1 छक्का जड़े। सलोनी डंगोरे ने 56 तथा मानश्री ने 29 रन बनाये। कृति तथा सलोनी ने पांचवें विकेट के लिये 112 रनों की साझेदारी की। मणिपुर टीम की ओर से निरुता ने 2 विकेट प्राप्त किया। 278 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मणिपुर की टीम 28.2 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 54 रन ही बना सकी। मणिपुर की शुरुआत काफी खराब रही। मणिपुर की ओर से राजकुमारी ने 11 रन तथा मोनिका ने 10 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ की ओर से सलोनी डंगोरे ने 4 विकेट तथा दुर्गेश नंदिनी साहु 3 विकेट प्राप्त किए। छत्तीसगढ ने मैच 223 रन से जीत लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button