Big StoryInternationalNationalSports

श्रीलंका ने 48 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त, बिना शतक के बनाए 531 रन

चटग्राम। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच चट्टोग्राम के मैदान पर खेला जा रहा है। रविवार को श्रीलंका ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 531 रन बनाए। श्रीलंकाई टीम की तरफ से पहली पारी में किसी भी प्लेयर ने शतक नहीं जड़ा। श्रीलंकाई टीम ने इस मैच में टेस्ट का हाईएस्ट स्कोर बनाया और भारत का 48 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया। भारत ने 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 524/9 का स्कोर बनाया था, जिसे अब श्रीलंका ने तोड़ दिया। ऐसे में श्रीलंकाई टीम के किसी बैटर ने पहली पारी में शतक नहीं जमाया और बिना सेंचुरी के श्रीलंका ने टेस्ट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंकाई टीम ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 531 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल मेंडिस ने बनाए। उन्होंने 150 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 93 रन बनाए। कामिंदु मेंडिस 92 रन की नाबाद पारी खेलकर लौटे। उन्होंने 167 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। दिमुथ करुणारत्ने के बल्ले से 86 और कप्तान धनजंय ने 70 रन बनाए। दिनेश ने 59 और निशान ने 57 रन का योगदान दिया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button