Big StorybusinessNational

केंद्र खुले बाजार में बेचेगा गेहूं, चावल

नई दिल्ली। केंद्र, गेहूं और चावल की बढ़ती खुदरा कीमतों को कम करने के उपायों के तहत बफर स्टॉक से थोक उपभोक्ताओं एवं व्यापारियों को चार लाख टन गेहूं और पांच लाख टन चावल बेचेगा। यह बिक्री जल्द होने वाली नीलामी के पहले दौर में की जाएगी। गेहूं के शुल्क में कटौती करना भी शामिल है। खाद्यान्नों की खरीद और वितरण के लिए सरकार की नोडल एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए 28 जून को गेहूं की और पांच जुलाई को चावल की ई-नीलामी करेगी। इसके लिए जल्द ही निविदा जारी किए जाएंगे। एफसीआई के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अशोक के. मीणा ने कहा, हम गेहूं और चावल की खुदरा कीमतों में तेजी की प्रवृत्ति देख रहे हैं



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button