Big StoryState

जतिन जायसवाल को मिली जगदलपुर से टिकट, विधायक रेखचंद ने दी बधाई

जगदलपुर। कांग्रेस ने जगदलपुर विधानसभा की टिकट पूर्व महापौर जतिन जायसवाल को देकर अपना प्रत्याशी घोषित किया।
वर्तमान विधायक रेखचन्द जैन भी टिकट के प्रबल दावेदार थे परंतु भारी विचार विमर्श के बीच जतिन को प्रत्याशी बनाया, प्रत्याशी घोषणा होते ही जगदलपुर के संवेदनशील विधायक रेखचंद जैन अपने सभी साथियों सहित कांग्रेस भवन पंहुचकर विधायक प्रत्याशी जतिन जायसवाल को बधाई दी, रेखचंद जैन ने जतिन को तुरंत अपना साथ देकर अनुकरणीय कार्य किया है। संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन हमेशा से कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रुप में जाने जाते हैं, इसके पूर्व 2013 में भी कांग्रेस प्रत्याशी सामू कश्यप का रेखचंद जैन ने पूरा साथ दिया था, जैन की सदाशयता सदैव चर्चा में रही है। बुधवार शाम जैसे ही जतिन जायसवाल की टिकट फायनल हुई श्री जैन ने उन्हें मोबाइल पर बधाई दी और चर्चा की। कांग्रेस भवन अपने सहयोगियों के साथ जाकर उन्होने विधानसभा चुनाव में पूरी एकजुटता के साथ काम करने का संकल्प लेकर श्री जायसवाल को भारी मतों से जिताने का आव्हान किया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button