Big StoryState

जुनेजा ने घर-घर जाकर-जाकर मांगा वोट

रायपुर(न्यूज टर्मिनल)। मतदान की तिथि नजदीक आते ही चुनाव की तैयारी चरम पर है। उत्तर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह जुनेजा ने भारी दल-बल के साथ रमण मंदिर वार्ड में सघन जनसंपर्क किया। जागृति नगर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनसंपर्क यात्रा शुरू की। अपने 5 साल के विकास कार्यों को लेकर घर-घर पहुंचकर तीसरी बार सेवा का मौका देने का आग्रह किया। श्री जुनेजा ने बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया, साथ ही क्षेत्र के हर मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने अपनी यात्रा जागृति नगर, अंडरब्रिज होते हुए कुम्हार पारा, रमण मंदिर, चूना भट्टी, नर्मदा पारा, रेलवे स्टेशन होते हुए फाफाडीह के रेलवे इंस्टीट्यूट में यात्रा खत्म की। क्षेत्रवासियों ने श्री जुनेजा का बाजे-गाजे, पटाखे एवं माल्यार्पण से स्वागत, अभिनंदन किया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button