Big StorySportsState

टी10 लीग : सलीम का धमाका, 24 गेंद में शतक और 43 गेंद में ठोके 193 रन

नई दिल्ली। टी10 लीग में कैटेलोनिया जगुआर के सलामी बल्लेबाज हमजा सलीम डार ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने सिर्फ 43 गेंद में 193 रन की पारी खेली है। वह पारी की शुरुआत करने उतरे और अंत तक नाबाद रहे। यूरोपियन क्रिकेट सीरीज के 45वें मुकाबले में सोहल हॉस्पिटलेट की टीम कोई विकेट नहीं ले सकी। वहीं, कैटेलोनिया ने बिना कोई विकेट खोए। 10 ओवर में 25.70 के रन रेट से 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसमें सलीम के 193 रन के अलावा यासिल अली ने 58 रन का योगदान दिया। यासिर ने 19 गेंद में नाबाद 58 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और सात छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 305.26 का रहा।
सलीम ने अपनी ऐतिहासिक पारी में 14 चौके और 22 छक्के लगाए। उन्होंने 448.83 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और महज 24 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इस पारी के दौरान उन्होंने एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा भी किया। कैटेलोनिया की पारी का नौवां ओवर करने आए मुहम्मद वारिस के ओवर में कुल 43 रन बने। सलीम ने इस ओवर में लगातार छह छक्के लगाए। नौ गेंद के इस ओवर में दो वाइड और एक नो गेंद भी शामिल थी। सलीम ने इस ओवर में एक चौका लगाया और इसके बाद लगातार छह छक्के लगाए।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button