Big StoryRAIPUR

कैट के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व राज्यपाल बैस को जन्मदिन पर दी बधाई

रायपुर। कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र दोशी ने बताया कि पूर्व राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस दौरान टीम कैट ने श्री बैस से प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग के विकास के संबंध में चर्चा भी की। श्री बैस ने टीम कैट को सकारात्मक आश्वासन दिया। इस दौरान विक्रम सिंहदेव, परमानंद जैन, सुरिंदर सिंह, भरत जैन, जयराम कुकरेजा, अवनीत सिंह, निलेश मुंदड़ा, दिलीप इसरानी, राम मंधान, राजेंद्र खटवानी, प्रशांत गुप्ता, जितेंद्र गोलछा, कांति पटेल, मोहन वर्ल्यानी, विक्रांत राठौर, अमित गुप्ता, मनीष सोनी, शैलेन्द्र शुक्ला, रतनदीप सिंह, मुकेश झा, मोनेश साहू, जयेश पटेल एवं गोल्डी लुनिया आदि उपस्थित रहे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button