
अयोध्या में सम्पन्न हुई अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक
रायपुर। अयोध्या में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में देशभर से माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारी शामिल हुईं।
प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती शशि गट्टानी को संगठन के लिए किए गए उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्यों के लिए “इनोवेशन एक्सीलेंस” के खिताब से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश ने रिपोर्टिंग के क्षेत्र में पुनः कोहिनूर कैटेगरी प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया।
बैठक के दौरान आयोजित “आप की अदालत” कार्यक्रम में मध्यांचल क्षेत्र को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कविता राठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत हैं। उनके आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं श्रेष्ठ कार्य करने के संकल्प से आज छत्तीसगढ़ प्रदेश ने संगठन स्तर पर गौरवपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके मार्गदर्शन एवं सफल नेतृत्व में संगठन निरंतर नए आयाम स्थापित करते हुए ऊंचाइयों को छू रहा है।
बैठक में संगठन की आगामी योजनाओं, सामाजिक गतिविधियों एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।


