April 26, 2026

सांइस कालेज मैदान पर राज्यस्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम 12 से, कुमार विश्वास देंगे प्रस्तुति

0
76

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने ली अधिकारियों की बैठक, तैयारियों को लेकर सौंपा कार्यभार



रायपुर। राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके साथ सुपर 30 फेम आनंद कुमार भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे भी कार्यक्रम के दौरान युवाओं को प्रेरणादायक उद्बोधन देंगे। कलेक्टर डा. गौरव सिंह ने शुक्रवार को 12 से 14 जनवरी तक साइंस कॉलेज मैदान पर आयोजित होने वाले युवा उत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक ली। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यभार सौंपा। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि बैठक में प्रदेश के युवा भी अपनी प्रतिभाओं की प्रस्तुति देंगे। बैठक में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *