Big StoryCity

विकास के रोड शो में उमड़ी भीड़, बुजुर्ग माताओं ने दिया आशीर्वाद

रायपुर। रायपुर लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय लगातार धुआंधार रोड शो कर रहे हैं। तीसरे दिन शनिवार को रायपुर जिले के दक्षिण विधानसभा में रोड शो के माध्यम से लोगों तक पहुंचे, जहां जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। 25 किमी. के इस लंबे रोड शो में जगह-जगह विकास उपाध्याय का भव्य स्वागत किया गया आतिशबाजी, फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़े के साथ रोड शो का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्री उपाध्याय ने जगह-जगह स्थित देवी मंदिरों में भी जाकर आशीर्वाद लिया। हजारों की तादाद में रोड शो के आगे बाइक रैली के माध्यम से कार्यकर्ता माहौल बनाते नजर आए। चौक-चौराहाें पर सैकड़ों की तादात में जुटी भीड़ ने श्री उपाध्याय को पुष्पमाला पहनाकर,आरती उतारकर उनका स्वागत किया। इस रोड शो की शुरुआत दक्षिण विधानसभा के गांधी मैदान कांग्रेस भवन से की गई, जो कोतवाली, सदरबाजार, सत्ती बाजार, हंस बुक डिपो, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती, लिली चौक, लोहार चौक, लाखेनगर, अश्विनी नगर, सुंदर नगर, मैत्री नगर, रायपुरा चौक, चंगोराभाठा, रिंगरोड चौक, कुशालपुर, दंतेश्वरी मंदिर, गोपियापारा, महाराजबंद तालाब, कैलाशपुरी, मठपारा, टिकरापारा, संजय नगर, संतोषी नगर, नहर रोड, पचपेड़ी नाका, शैलेंद्र नगर, टैगोर नगर, कटोरा तालाब, बूढ़ी माता मंदिर, बैरन बाजार, बैजनाथ पारा, छोटापारा होते हुए कांग्रेस भवन पहुंची, जहां रोड शो का समापन किया गया।
ये रहे शामिल : इस दौरान उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष सुमित दास, प्रशांत ठेंगड़ी, नवीन चंद्राकर, सचिन शर्मा, समीर अख्तर, आकाशदीप शर्मा, उत्तम साहू, देवेंद्र यादव, अमित दास, नीलम जगत, जितेंद्र अग्रवाल, दिलीप चौहान, संदीप तिवारी, सुनीता शर्मा, ममता राय, दीपक कृपलानी, गोवर्धन शर्मा, बंशी कन्नौजे, अशोक शिवहरे, लालू गोस्वामी, मनोज पाल, गुड्डू साहू, बाकर अब्बास, अमित नायडू, सुनील ध्रुव, सुयश शर्मा, महेश सोनी, आशुतोष शर्मा, विष्णु राजपूत, मुन्ना मिश्रा, बब्बी सोनकर, सत्यनारायण नायक अभिषेक कसार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button