Big StoryState

रायपुर के लिए निकली यात्री बस को नक्सलियों ने फूंका

बीजापुर (चैनल इंडिया)। नक्सलियों ने आज यहां एक यात्री बस को आग लगा दी। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की पुष्टि की है। नक्सलियों ने 22 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। इससे पहले नक्सली बस्तर संभाग के विभिन्न इलाकों में जमकर उत्पात मचा रहे हैं। कहीं आगजनी की घटना तो कही मार्ग को पेड़ काटकर अवरुद्ध कर रहे हैं। घटना जिले के दुग्गईगुडा इलाके की है। रॉयल ट्रेवल्स की बस आवापल्ली से रायपुर के लिए रवाना हुई थी। नक्सलियों ने दुग्गईगुडा के नजदीक बस को रोका और उसमें सवार यात्रियों को नीचे उतारा। बस खाली होने के बाद उसमें आग लगा दी। घटना के बाद से सड़क पर आवागमन बाधित है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button