April 26, 2026

न्याय यात्रा में पहुंचे सचिन पायलट सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, विकास उपाध्याय के साथ हजारों कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत

0
8

रायपुर। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार जैसे संगीन अपराध को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में न्याय यात्रा गिरौदपुरी से 27 सितंबर से निकाली गई थी।



आज रायपुर राजधानी के गांधी मैदान में जबरदस्त समापन हुआ। विकास उपाध्याय के साथ हजारों महिलाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम मुख्यालय के समीप छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव एवं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का आत्मीय एवं भव्य रूप से स्वागत किया। विकास उपाध्याय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के समापन में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट मुख्य रूप से छत्तीसगढ़वासियों को संबोधन करने पहुंचे थे, उनका कहना बिल्कुल सच है कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। इस संबोधन को आज छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आये समस्त छत्तीसगढ़ वासियों का जनसैलाब ध्यान से सून और समझ रहे थे। उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा  निकाली गई इस न्याय यात्रा की गूंज हमेशा गुजेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *