संजीव शुक्ला प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए
रायपुर। किसान, जवान और संविधान जनसभा को लेकर कांग्रेस ने संजीव शुक्ला काे प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने जारी आदेश में कहा है कि प्रदेश कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और अन्य आनुषांगिक संगठनों के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की होने वाली जनसभा का प्रसार-प्रचार करेंगे। वहीं चार विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रग के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। डोगरगढ़ साजिद खान, डोंगरगांव में जितेंद्र मुदलियार, खुज्जी में थानेश्वर पाटिला और खैरागढ़ में ममता चंद्राकर को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

