City

शिक्षा संस्कृति का मेल है कृष्णा पब्लिक स्कूल : सुशील सन्नी अग्रवाल



रायपुर। रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम हाल में आज कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना द्वारा आयोजित “झूम तराना महोत्सव“ एवं शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री माननीय कवासी लखमा विशिष्ठ अतिथि के रुप में और मुख्य अतिथि के रूप में छग भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल शामिल हुए। श्री अग्रवाल ने आयोजन में शिक्षकों को सम्मानित किए।

 

वहीं चित्रकला स्पर्धा के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। सभा को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा की कृष्णा पब्लिक स्कूल, स्कूली शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति की शिक्षा भी प्रदान करते हैं और बच्चों में एक नई ऊर्जा भरकर आने वाली पीढ़ी को तैयार करते हैं। मैं सम्मान करता हूं उन शिक्षकों का जो अपनी मेहनत लगन साथ के सदैव इस संस्थान में रहकर बच्चों का सर्वांगीण विकास करते हैं। इस अवसर पर श्रीमती अपर्णा मिश्रा , श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी , श्री राकेश मिश्रा , श्री सचिन शर्मा , श्रीमती प्रगति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button