June 13, 2026

कभी भी खत्म नहीं होगा आरक्षण, वोट के लिए कांग्रेसी फैला रहे हैं भ्रम

0
कभी भी खत्म नहीं होगा आरक्षण, वोट के लिए कांग्रेसी फैला रहे हैं भ्रम

कांग्रेसी मन के दिमाग खराब हो गिस हे : सीएम



रायपुर/मैनपुर। विष्णु देव साय ने बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा और कांग्रेस को जमकर लताड़ा। लखमा के मोदी मर जा वाले बयान को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है, सब पागल हो गए हैं। प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस द्वारा लगातार प्रयोग की जा रही भद्दी भाषा पर मुख्यमंत्री ने बेहद कड़े शब्दों में जवाब दिया। गरियाबंद स्थित मैनपुर के गुरुजी भाठा में उन्होंने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ म कांग्रेसिहा मन के हार दिखत हे, त एमन के दिमाग के संतुलन बिगड़ गे हे। उन्होंने कहा कि आज ये कवासी लखमा का बोलत हे, कि मैं तो जीतत हौं, लेकिन ओ मोदी जी मर जाए, अइसे गोंडी भाषा म बोलत हे। मुख्यमंत्री ने जनता से भी पूछा कि क्या कांग्रेसियों का ऐसा बोलना उचित है? उन्होंने कहा कि एमन के दिमाग खराब हो गिस हे, सब पागल हो जात हे एकदम। मुख्यमंत्री ने आदिवासियों के बीच भविष्य में भाजपा द्वारा आरक्षण खत्म किए जाने के दुष्प्रचार और भ्रम फैलाने पर भी जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी वोट के लालच में आदिवासियों के बीच भ्रम फैला रहे हैं कि उनका आरक्षण खत्म हो जाएगा। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आरक्षण कभी भी खत्म नहीं होगा। कोई भी ताकत आरक्षण को ख़त्म नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो अब वे आरक्षण ख़त्म होने का भ्रम फैला रहे हैं। सीएम साय ने जनता से अपील की कि कांग्रेसियों की बातों में नहीं आना है, उसको सबक सिखाना है और इस चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के सुशासन की सरकार में जनहित का सब काम सांय-सांय हो रहा है। इसलिए कांग्रेस का बाय-बाय हो रहा है, जिसके कारण कुछ भी आंय-बाय बोल रहे हैं। कांग्रेस में भगदड़ मची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *