Big StoryNationalSports

गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के हेड कोच, 2027 तक रहेगा कार्यकाल

नई दिल्ली। गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बन गए हैं। BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। 42 साल के गंभीर ने द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ की जगह ली है। द्रविड का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया। गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2027 तक रहेगा।गंभीर ने डेढ़ महीने पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL-2024 का चैंपियन बनाया था। वे इसी साल कोलकाता की फ्रेंचाइजी के मेंटॉर बने थे। इतना ही नहीं, गंभीर ने अपनी मेंटॉरशिप में लखनऊ सुपर जायंट्स को लगातार 2 सीजन के प्लेऑफ में पहुंचाया था।



BCCI सेक्रेटरी जय शाह का ट्वीट-
शाह ने X पोस्ट में लिखा- ‘मॉडर्न-डे क्रिकेट का विकास तेजी से हुआ है और गंभीर ने इसे बड़े करीब से देखा हैं। गौतम ने अपने करियर में कई कठिनाइयों को पार किया है। उन्होंने अलग-अलग रोल निभाया है। मुझे भरोसा है कि वे भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आइडियल पर्सन हैं। उनका क्लियर विजन, एक्सपीरियंस उन्हें भारतीय टीम की कोचिंग भूमिका को निभाने के लिए सक्षम बनाता है।’

जय शाह ने इस पोस्ट के जरिए गौतम गंभीर को हेड कोच बनाए जाने का ऐलान किया।

जय शाह ने इस पोस्ट के जरिए गौतम गंभीर को हेड कोच बनाए जाने का ऐलान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button