विधायक पुरन्दर मिश्रा की अध्यक्षता में WRS मैदान में हुआ रावन दहन, कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

Spread the love

रायपुर । असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व दशहरा के अवसर पर सब प्रदेश के सबसे हाईलाइट कहे जाने वाले रावन दहन कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक पुरन्दर मिश्रा ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीराम भव सागर को पार कराने वाले हैं। अयोध्या में 500 साल की प्रतिक्षा के बाद प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। आज हम सबके सम्माननीय छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में यह आयोजन हो रहा है। दशहरा पर्व पर आज यहां डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में श्रीराम विजयदशमी उत्सव का पालन करने के लिए हम सभी आएं हैं। मैं सभी का अभिनंदन करता हूं स्वागत करता हूं आभार व्यक्त कर रहा हूं। जिस तरह लंका में रावण का वध करके श्रीराम अयोध्या आए थे,यह वही उत्सव है। जिस तरह राम राज्य की कल्पना करने वाले प्रभु श्रीराम थे वैसे ही छत्तीसगढ़ में राम राज्य की कल्पना करने वाले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हमारे बीच उपस्थिति हैं। असत्य को सत्य की ओर ले जाने वाले रामजी का अनुकरण करते हुए स्वयं विष्णु जी यहां उपस्थित है। मैं सभी अतिथियों व खास कर रेलवे के अधिकारी, नगर निगम, प्रशासन,पुलिस प्रशासन को सबसे ज्यादा धन्यवाद करता हूं। मेरा मुख्यमंत्री साय से आग्रह है कि छत्तीसगढ़ में जितनी दुष्कृति है,नक्सलवाद है उनका विनाश करिए। छत्तीसगढ़ को भी जैसे अयोध्या में राम राज्य की कल्पना हुई थी वैसा बनाएं यही प्रार्थना है। हनुमान जी जिस तरह लंका गए थे, वहां विध्वंस करें वैसे हम भी मुख्यमंत्री साय की सेना है, आप अपने मन के बाण से नक्सलवाद को समाप्त करिए। जब आपका बाण चलेगा तो कोई नहीं बचेगा। आप आगे बढ़े यही निवेदन है आने वाले समय में हम फिर से श्रीराम विजयदशमी उत्सव नए स्वरूप में मनाएंगे ,इसका इंतजार करिए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भगवान श्रीराम के जयकारे के बीच रिमोट का बटन दबाकर रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाथ के विशालकाय पुतले का दहन किया।रावण वध का कार्यक्रम पारंपरिक ढंग आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विजयादशमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीते 53 वर्षों से डब्ल्यूआरएस कालोनी में रावण वध का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस साल का यह कार्यक्रम हम सब लोगों के लिए विशेष है क्योंकि 500 सालों के बाद छत्तीसगढ़ के भांचा भगवान श्रीराम जो भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित हुए है। यह हम सबके लिए गौरव और प्रसन्नता की बात है। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा, श्री जयंती भाई पटेल, श्री तोशेन्द्र देव साय, आयोजन समिति के प्रमुख श्री जी.स्वामी, कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह, एसएसपी श्री संतोष सिंह, पीयूष मिश्रा आयोजन समिति प्रमुख के पदाधिकारीगण सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *