Big StoryState

स्कूली बच्चों से भरी वेन पलटी, 7 बच्चे हुए घायल

पुलिस की टीम अस्पताल में रही मौजूद

सहसपुर। जिले के सहसपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में वैन चालक सहित 7 बच्चे घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। घटना कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार सहसपुर लोहारा के श्वेता पब्लिक स्कूल की वैन में बच्चों को स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी के पहिये के नीचे बड़ा पत्थर आ जाने से वो ग्राम महराटोला रोड के पास पलट गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और बच्चों को सहसपुर लोहारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि 7 बच्चों और ड्राइवर को गंभीर चोट नहीं लगी है. ये राहत की बात है। हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल में बच्चों के अभिभावक पहुंच गए। छोटे-छोटे बच्चे होने के कारण दिक्कत हुई। अस्पताल में पुलिस की टीम भी मौजूद रही। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button