रायपुर की ऐतिहासिक जीत जनता की है : बृजमोहन

Spread the love

आरंग, नयापारा, अभनपुर, केंद्री में आभार रैली


रायपुर
। लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज जनता का आभार व्यक्त करने उनके बीच गए। शनिवार को आरंग, नयापारा, अभनपुर, केंद्री में विजय आभार रैली निकाली। इस दौरान अपने सांसद की झलक पाने और उनसे मिलने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आमजन के साथ ही विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने जगह-जगह सांसद बृजमोहन अग्रवाल का भव्य स्वागत किया।
बृजमोहन अग्रवाल के आगमन पर लोगों ने आतिशबाजी और पुष्प वर्षा की। कई स्थानों पर श्री बृजमोहन अग्रवाल को फलों और लड्डुओं से तौला गया। बृजमोहन अग्रवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत जनता के प्यार और आशीर्वाद का परिणाम है। यह मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का नतीजा है। जिस पर क्षेत्र की जनता ने मोहर लगाई और एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से जीत दिलाई है। यह जनता के विश्वास का ही परिणाम है कि इस जीत ने रायपुर का नाम देश भर में रोशन किया है। बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी जीत का श्रेय भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को भी दिया उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की लगन और कठिन परिश्रम के कारण ही आज रायपुर की जीत देश की 10 सबसे बड़ी जीतों में शामिल हो सकी। रैली में विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक इंद्रजीत साहू, अशोक बजाज, श्याम नारंग, देवजी भाई पटेल, संजय ढीढ़ी, किरन बघेल, छोटे लाल, मोहन एंटी, अकबर अली, राजा तंबोली समेत बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठजन, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *