April 26, 2026

रायपुर प्रेस क्लब चुनाव : मोहन तिवारी अध्यक्ष, गौरव शर्मा बने महासचिव

0
press

रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार को रायपुर प्रेस क्लब चुनाव-2026 में संगवारी पैनल के चार सदस्यों ने अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव पद पर अपना परचम लहराया। सुबह से शाम तक चले मतदान और देर रात तक चली मतगणना के बाद आखिरकार तस्वीर साफ हो गई. मोहन तिवारी ने अध्यक्ष पद और गौरव शर्मा ने महासचिव पद पर रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कर प्रेस क्लब की कमान हासिल की है, यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। 5 पदों के लिए 37 उम्मीदवार मैदान में थे, और लगभग हर पद पर मुकाबला बेहद करीबी और कांटे का रहा। पूरे दिन प्रेस क्लब परिसर राजनीतिक अखाड़े में तब्दील नजर आया, जहां हर गुट अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखा. वरिष्ठ पत्रकारों से लेकर युवा मीडियाकर्मियों तक भारी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के बाद जैसे ही मतगणना शुरू हुई, परिसर में उत्सुकता, तनाव और रणनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. हर राउंड के साथ समीकरण बदलते रहे, लेकिन जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ी, मोहन तिवारी की बढ़त निर्णायक होती चली गई। देर रात परिणामों पर अंतिम मुहर लगी।



रायपुर प्रेस क्लब के नए पदाधिकारी
अध्यक्ष: मोहन तिवारी
महासचिव: गौरव शर्मा
उपाध्यक्ष: दिलीप साहू
कोषाध्यक्ष: दिनेश यदु
संयुक्त सचिव: निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *