CityDESK STORY

रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस की कार्रवाई, पंडरी क्षेत्र के 2 सेंटर सील

जांच में मिली आपत्तिजनक वस्तुएं, लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं करने पर नगर निगम ने की सीलिंग कार्रवाई


रायपुर, 30 अगस्त 2026। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा शहर के स्पा सेंटरों की जांच के बाद अब नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नॉर्थ जोन पुलिस की कार्रवाई में थाना पंडरी क्षेत्र के दो स्पा सेंटरों को सील कराया गया है।पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त 2026 को रायपुर कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित 30 स्पा सेंटरों में एक साथ व्यापक जांच अभियान चलाया गया था। इस दौरान 15 पुलिस टीमों ने राजपत्रित अधिकारियों समेत 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्पा सेंटरों की जांच की थी।दो स्पा सेंटरों पर हुई कार्रवाई

जांच के क्रम में नॉर्थ जोन पुलिस ने थाना पंडरी क्षेत्र के दो स्पा सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, उषा प्राइड, मोवा स्थित रिफ्लेक्शन स्पा और अंबुजा मॉल स्थित ला थाई स्पा में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने के साथ ही लाइसेंस की निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किया जाना पाया गया।इसके बाद नगर निगम की टीम ने थाना पंडरी पुलिस की मौजूदगी में दोनों स्पा सेंटरों का पंचनामा तैयार किया और उन्हें विधिवत सील कर दिया।

दस्तावेज और CCTV व्यवस्था की भी हुई जांच

29 अगस्त को चलाए गए जांच अभियान के दौरान स्पा सेंटरों के विभिन्न दस्तावेजों, कर्मचारियों की जानकारी, ग्राहक एवं स्टाफ रजिस्टर, CCTV कैमरों की व्यवस्था और रिकॉर्डिंग सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई थी।इसी जांच के आधार पर संबंधित विभाग द्वारा 30 अगस्त को दोनों सेंटरों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की गई।नियमों का पालन नहीं किया तो होगी वैधानिक कार्रवाईपुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने स्पा सेंटर संचालकों को निर्धारित नियमों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने संचालकों से गुमास्ता एवं ट्रेड लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप संचालन, परिसर में CCTV कैमरे लगाने और उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने को कहा है।इसके साथ ही ग्राहकों का विधिवत रजिस्टर मेंटेन करने, उनकी पहचान संबंधी दस्तावेज लेने और सेंटर में कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने की हिदायत दी गई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान नियमों के विपरीत किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि या आपत्तिजनक वस्तु पाए जाने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाईयह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्री आदित्य पांडे के निर्देशन तथा एसीपी पंडरी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई के दौरान थाना पंडरी पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने दोनों स्पा सेंटरों को सील किया।

News Desk

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button