रायपुर वनडे : रोहित-रोहित…. कोहली-कोहली…. के नारे से गूंजा स्टेडियम, भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच कल
अभ्यास सत्र में दाेनों टीमों के खिलाड़ियों ने बहाया पसीना



रायपुर। छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले के लिए स्टेडियम सजकर तैयार हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मैच के एक दिन पहले 2 दिसंबर को दोनों टीमों ने जमकर अभ्यास किया। प्रैक्टिस सेशन के दौरान खिलाड़ी अलग-अलग समूहों में बंटकर बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग का रिहर्सल करते दिखे। स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में भी मैच को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। अभ्यास सत्र देखने के लिए प्रशांसकों की भीड़ उमड़ पड़ी।अभ्यास सत्र के दौरान रोहित-रोहित…. कोहली-कोहली…. के नारे से स्टेडियम गूंजता रहा।


