February 1, 2025

रायपुर में सामान्य महिला व जगदलपुर में सामान्य महापौर, देखें पूरी लिस्ट

0
nigam
Spread the love

Municipal elections : निकाय चुनाव के लिए प्रदेश के सभी नगर निगम का आरक्षण

रायपुर । नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया हुई। रायपुर निगम महिला सामान्य के लिए आरक्षित हो गया है।
रायगढ़ और रिसाली अनुसूचित जाति, अंबिकापुर सीट अनुसूचित जनजाति के लिए जनसंख्या के आधार पर इस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। बाकी 11 नगर निगमों में तीन कोरबा, राजनांदगांव और धमतरी में अभी ओबीसी वर्ग का महापौर है। आरक्षण प्रक्रिया रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में की गई। अनारक्षित और ओबीसी आरक्षित सीटों में से 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए निकाला जाएगा। 11 सीटों में से सात सीटें अनारक्षित के लिए रहेंगी। चार ओबीसी के लिए आरक्षित होंगी। आरक्षण के बाद ओबीसी और बची हुई अनारक्षित सीटों में महिलाओं का आरक्षण होगा। इस तरह 14 निगम में सात अनारक्षित सीटें हैं, इनमें दो महिलाओं के लिए और चार ओबीसी, जिसमें एक ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रहेगी।


  • नगर निगम महापौर आरक्षण
  • रायगढ़: अनुसूचित जाति
  • अंबिकापुर: अनुसूचित जनजाति
  • कोरबा: सामान्य महिला
  • भिलाई: पिछड़ा वर्ग
  • भिलाई चरौदा: पिछड़ा वर्ग
  • रिसाली: अनुसूचित जाति महिला
  • दुर्ग: पिछड़ा वर्ग
  • रायपुर: सामान्य महिला
  • बिलासपुर: पिछड़ा वर्ग
  • जगदलपुर: सामान्य
  • राजनांदगांव: सामान्य
  • बिरगांव: सामान्य महिला
  • धमतरी: सामान्य
  • चिरमिरी: सामान्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *