CityCrimeRAIPUR

Raipur ganja smuggling news,रायपुर गांजा तस्करी केस में बड़ा खुलासा: ओडिशा से गांजा सप्लायर गिरफ्तार, अब तक 5 आरोपी पकड़े गए

रायपुर गांजा तस्करी केस में बड़ा खुलासा: ओडिशा से गांजा सप्लायर गिरफ्तार, अब तक 5 आरोपी पकड़े गए


रायपुर। राजधानी रायपुर में 191.525 किलोग्राम गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए मुख्य सप्लायरों में शामिल एक आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने सोनपुर, ओडिशा से देवेंद्र साहू उर्फ गुल्लू साहू (51) को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।बैकवर्ड लिंक के आधार पर सप्लायर तक पहुंची पुलिस4 अगस्त 2026 को तेलीबांधा थाना क्षेत्र के लाभांडी स्थित अग्रसेन धाम के आगे सर्विस रोड के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से 191.525 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था।पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे छह चक्का अशोक लीलैंड ईकोमेट ट्रक क्रमांक WB 23 G 1390 और उसमें लोड भारी मशीनरी समेत लगभग 1.20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। मामले में थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 332/2026, धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।पूछताछ में सामने आया ओडिशा के सप्लायर का नाममामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से गांजा कहां से लाया गया था, किसने सप्लाई की और तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इस संबंध में पूछताछ की। इसी दौरान ओडिशा निवासी देवेंद्र साहू उर्फ गुल्लू साहू के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस के हाथ लगी।जानकारी जुटाने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को सोनपुर, ओडिशा में लोकेट किया। इसके बाद टीम सोनपुर पहुंची और आरोपी के संभावित ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया गया।नारकोटिक एक्ट के मामलों में पहले भी जेल जा चुका है आरोपीपुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी देवेंद्र साहू उर्फ गुल्लू साहू गांजा का बड़ा सप्लायर है। वह इससे पहले भी उड़ीसा में नारकोटिक एक्ट से जुड़े मामलों में दो बार जेल में निरुद्ध रह चुका है। इसके अलावा सोनपुर के एक अन्य मामले में वह अग्रिम जमानत पर है।गांजा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिसपुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान गांजा सप्लाई के स्रोत, वितरण व्यवस्था और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस का कहना है कि गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की सिरे से अंत तक जांच (End-to-End Investigation) की जा रही है। नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।गिरफ्तार आरोपी:देवेंद्र साहू उर्फ गुल्लू साहू (51 वर्ष), पिता शंकर सन साहू, निवासी बूरोमुंडा, थाना सोनपुर, जिला सुवर्णपुर, ओडिशा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button