March 6, 2026

घरघोड़ा की बेटी मेघा का रहा दबदबा “क्लासिक स्ट्रांग वूमेन का टाइटल” किया अपने नाम

0
IMG-20250616-WA0003
Spread the love

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। रायगढ़ घरघोड़ा की बेटी मेघा का रहा दबदबा ” क्लासिक स्ट्रांग वूमेन का टाइटल ” किया अपने नाम…वेस्टर्न पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन एवं सीनियर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में वेस्ट जोन नेशनल पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट (महिला एवं पुरुष) सब- जूनियर ,जूनियर, सीनियर, मास्टर (1,2,3) क्लासिक एवं इक्यूप्ड के राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन सांस्कृतिक सामुदायिक भवन टाटीबंध रायपुर में आयोजित किया गया था. जिसमें लगभग पांच राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. इस प्रतियोगिता में रायगढ़ घरघोड़ा की बेटी कुमारी मेघा भगत को पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक एवं बेंच प्रेस में स्वर्ण पदक के अलावा क्लासिक स्ट्रांग वूमेन का भी खिताब मिला है. यह उसका आयरन खेलों में छठवीं बार स्ट्रांग वूमेन का खिताब मिला है .मेघा लगातार बिलासपुर जिले में अभ्यासरत है वह लगातार आयरन खेलों में प्रदेश का नाम रोशन कर रही है.अपने इस जीत का श्रेय माता-पिता एवं परिवारजनों के अलावा अपने अंतरराष्ट्रीय कोच श्री उत्तम कुमार साहू को दी है.इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवसेना प्रमुख श्री धनंजय सिंह परिहार, श्रीबास एम गोस्वामी जनरल सेक्रेटरी यूनाइटेड पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन, श्री उदल वाल्मीकि जनरल सेक्रेटरी सीनियर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन, श्री अरविंद सिंह उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडीबिल्डर्स एसोसिएशन, श्री महेंद्र टेकाम अंतर्राष्ट्रीय जज एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडीबिल्डर्स एसोसिएशन, श्री अमित बंछोर सचिव दुर्ग जिला एवं अन्य अतिथियों की मौजूदगी में सम्मानित किया गया.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *