Raigarh

घरघोड़ा में स्कूल ड्रेस व्यवस्था पर सवाल, अभिभावकों में बढ़ी चिंता

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)।| नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले घरघोड़ा क्षेत्र में स्कूल ड्रेस को लेकर अभिभावकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। पालकों का सवाल है कि क्या स्कूल यूनिफॉर्म खुले बाजार में उपलब्ध है या फिर कुछ चुनिंदा दुकानों तक ही इसकी व्यवस्था सीमित कर दी गई है। अभिभावकों का कहना है कि कई स्कूलों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से तय दुकानों से ड्रेस खरीदने की सलाह दी जाती है, जिससे विकल्प सीमित हो जाते हैं और कीमत व गुणवत्ता को लेकर परेशानी बढ़ती है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि स्कूलों के विशेष लोगो और डिजाइन के कारण चुनिंदा दुकानों की व्यवस्था बनाई जाती है। पालकों ने मांग की है कि यदि यूनिफॉर्म का रंग और कपड़ा तय है, तो उसे किसी भी दुकान से खरीदने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। अब लोगों की नजर शिक्षा विभाग पर है कि वह इस व्यवस्था की निगरानी कर अभिभावकों को राहत दिलाता है या नहीं।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button