City

पंकज शर्मा प्रचार में उतरे पिता सत्यनारायण शर्मा, पहुंचे देवपुरी, मिले सिंधी समाज से

 रायपुर (न्यूज टर्मिनल)। रायपुर की ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार पंकज शर्मा के समर्थन में उन्हें विजय श्री दिलाने के लिए उनके पिता व पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा देवपुरी पहुंचे, यहां उन्होंने पूरे सिंधी समाज से मुलाकात की और पंकज के समर्थन में वोट भी मांगा, इस दौरान विधायक व पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने पूरे क्षेत्र का सघन जनसंपर्क किया, वे देवपुरी में स्थित बाबा गेलाराम नगर भी पहुंचे जहां सिंधी समाज के सदस्यों ने उनका स्वागत किया और पंकज शर्मा को समर्थन देने की बात भी कही, गौरतलब है कि रायपुर ग्रामीण विधानसभा अब तक पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के कब्जे में थी लेकिन इस बार उन्होंने अपने सुपुत्र पंकज शर्मा को यह सीट दे दी और पंकज शर्मा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार बने हैं, वह भी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों से कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने का आग्रह कर रहे हैं



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button