Big StoryState

डेढ साल के दुधमुहे बच्चे की गला दबाकर मां ने की हत्या

● आरोपी महिला को गिरफ्तार कर घरघोड़ा पुलिस ने भेजा रिमांड पर



रायगढ़(गौरी शंकर गुप्ता)। मंगलवार 4 जून की सुबह ग्राम बरौनाकुण्डा जूनाडीह में एक महिला ने डेढ साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई है । घरघोड़ा राइनो में कार्यरत आरक्षक दीपक खलखो ने थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी को घटना की। घटनास्थल पर पहुंची घरघोड़ा पुलिस ने शव एवं घटनास्थल का निरीक्षण, पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव को पीएम के लिये रवाना किया गया । घटना के संबंध में सरपंच समेश्वर साय राठिया ने बताया कि डेढ साल बच्चें को उसकी मां श्रीमती लक्ष्मी धोबी ने गला दबा कर हत्या कर दिया गया है । पुलिस ने तत्काल आरोपी महिला को हिरासत में लेकर थाना लाया गया । लक्ष्मी धोबी ने पूछताछ पर बताया कि वह आत्महत्या का विचार की थी, आत्महत्या के पहले बेटे के अनाथ होने की सोंचकर हाथ से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी । घरघोड़ा पुलिस ने अपराध पंजीकृत कर रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर अबोध बालक की हत्या मामले में आरोपिया की तत्काल गिरफ्तारी में निरीक्षक थाना प्रभारी घरघोड़ा अमित तिवारी, एएसआई राजेश मिश्रा, आरक्षक राजेश राठौर, किशोर राठौर, दीपक खलखो, महिला आरक्षक गायत्री यादव, रश्मि तिर्की शामिल थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button