Big StoryState

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट, चलेगी 519 स्पेशल ट्रेन

रायपुर। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष 519 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच किया जाएगा। हर साल त्योहारों के अवसर पर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इस वर्ष इन स्पेशल ट्रेनों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की गई है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ के अवसर पर 6 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, जिनमें (1) 08893 गोंदिया – सांतरागाछी दुर्गा पूजा स्पेशल, (2 फेरे के लिए – गोंदिया से 4 एवं 9 अक्टूबर ) (2) 08894 सांतरागाछी – गोंदिया, दुर्गा पूजा स्पेशल, (2 फेरे के लिए – सांतरागाछी से 5 एवं 10 अक्टूबर 2024) (3) 08895 गोंदिया – छपरा छठ पूजा स्पेशल, (2 फेरे के लिए – गोंदिया से 3 एवं 4 नवंबर 2024) (4) 08896 छपरा – गोंदिया छठ पूजा स्पेशल, (2 फेरे के लिए – छपरा से 4 एवं 5 नवंबर 2024) (5) 08897 गोंदिया – पटना छठ पूजा स्पेशल, (2 फेरे के लिए – गोंदिया से 3 एवं 4 नवंबर 2024) (6) 08898 पटना – गोंदिया छठ पूजा स्पेशल, (2 फेरे के लिए – पटना से 4 एवं 5 नवंबर 2024) शामिल है । गौरतलब है कि दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्वों के दौरान लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की भारी भीड़ को सुगम एवं आरामदायक यात्रा प्रदान करने के लिए रेलवे द्वारा इस वर्ष भी विशेष ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी की गई है। दो महीने की अवधि के दौरान ये स्पेशल ट्रेनें लगभग 6000 फेरे लगाएंगी और बड़ी तादाद में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करेंगी। पिछले वर्ष भी भारतीय रेल द्वारा बड़ी संख्या में त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था और इन ट्रेनों ने कुल 4,429 फेरे लगाए थे, जिनके माध्यम से लाखों की संख्या में यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा प्राप्त हुई थी। जाहिर है कि हर साल दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर देश भर से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर प्रस्थान करते हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए ये त्योहार न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि परिवारों से मिलने का भी एक अहम अवसर होते हैं। हर साल त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ की वजह से अधिकांश ट्रेनों में दो-तीन महीने पहले से ही टिकट वेटिंग लिस्ट में चली जाती हैं। इसी को देखते हुए रेलवे द्वारा इस वर्ष भी त्योहारों के अवसर पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today

Discover friendly introductions through the Slavic Women Dating site and start meaningful conversations with Slavic women.