Citygharghoda

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर निहंग संत एवं ज्ञानी जी का किया गया सम्मान

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर निहंग संत एवं ज्ञानी जी का सम्मान किया गया। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और हम सब के नेता अमर अग्रवाल जी के मार्गदर्शन पर गुरु पूर्णिमा मनाया गया इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री अकाल गढ़ से आए हुए निहंग संत रणजीत सिंह एवं श्री आनंदपुर साहब से आए हुए ज्ञानी सिकंदर सिंह का गुरु पूर्णिमा के जिला सहसंयोजक अजीत सिंह भोगल के द्वारा साल देकर उन्हें सम्मान किया गया।



इस अवसर पर संत ने कहा कि हमारे गुरुओं की बलिदानी व्यर्थ नहीं गई आज हम भारत देश में आजादी से रह रहे हैं यह उन्हें गुरुओं का त्याग एवं बलिदान का प्रतीक है साथ ही सेवा एक नई पहल के संस्थापक वह समाजसेवी संतराम जेठमलानी जी शिक्षक शिवनारायण चक्रधर आनंद शेलार जी का साल श्रीफल गुलाब देकर सम्मान किया गया इस अवसर पर पूर्व महामंत्री अमित चतुर्वेदी पार्षद कार्तिक यादव मनमोहन देवांगन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button