Big StoryRaigarh

ऑपरेशन प्रहार: रायगढ़ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 21 लाख का अवैध कबाड़ और 5 वाहन जब्त

रायगढ़ (गौरी शंकर गुप्ता) | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध कबाड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 5 वाहनों से करीब 89.28 टन अवैध स्क्रैप जब्त किया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 21 लाख रुपये आंकी गई है।



प्रमुख कार्रवाइयां और गिरफ्तारियां

डीएसपी सुशांतो बनर्जी के सुपरविजन एवं थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निम्नलिखित कार्रवाई की:

  1. नीरज कुमार (बिहार): ट्रक (CG15EB9886) से 25.5 टन कबाड़ जब्त।
  2. अबताब खान (सरगुजा): ट्रक (CG15AC1320) से 24.2 टन कबाड़ जब्त।
  3. एम.डी. अलीम (झारखंड): ट्रक (CG15EC9886) से 4.9 टन कबाड़ जब्त।
  4. शुभाष शर्मा (ओडिशा): ट्रक (CG07CC0311) से 11 टन कबाड़ जब्त।
  5. लावारिस ट्रक: गेरवानी के पास ट्रक (CG04LE9157) में 23.6 टन कबाड़ मिला, जिसके मालिक की तलाश जारी है।

उक्त चारों चालकों को वैध दस्तावेज न होने पर BNSS की धारा 35(क)(ड) एवं BNS 303(2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

उद्योगों को सख्त हिदायत

हाल ही में एडिशनल एसपी अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा, जीएसटी अधिकारी मनीष मिश्रा और एसडीएम महेश शर्मा ने उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्पष्ट किया है कि चोरी के माल की खरीद-बिक्री या टैक्स चोरी में संलिप्तता पाए जाने पर उद्योगों के खिलाफ भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई होगी।

एसएसपी का संदेश

“अवैध कबाड़ नेटवर्क पर हमारी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उद्योग जगत केवल वैध दस्तावेजों के आधार पर ही व्यापार करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।” — शशि मोहन सिंह, एसएसपी


महत्वपूर्ण भूमिका: इस कार्रवाई में उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, एएसआई उमाशंकर विश्वाल, आरक्षक सुरेश सिदार, राजेश सिदार, निर्दोष लकड़ा, विनय तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी और विनोद शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button