Big Storygharghoda

ऑपरेशन प्रहार” : पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जप्त

रायगढ़(गौरी शंकर गुप्ता)। जिले में चोरी और अवैध कबाड़ के कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 8 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की है। कार्रवाई में 134 टन स्क्रैप, 6 ट्रक, 1 माजदा वाहन तथा मिनी राइस मिल से मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली बरामद की गई।



यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में की गई।

पुलिस टीम ने तमनार चौक पूंजीपथरा, पूंजीपथरा चौक, दावत ढाबा मेन रोड और महुआ चौक तुमीडीह में घेराबंदी कर 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन पकड़े, जिनमें मशीनरी पार्ट्स, एंगल और छड़ सहित भारी मात्रा में स्क्रैप लोड था। चालकों से वैध दस्तावेज मांगने पर वे प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने कबाड़ और वाहनों को जप्त कर लिया।

इस दौरान पुलिस ने मिनी राइस मिल पूंजीपथरा में भी छापामार कार्रवाई कर प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी के पास से मैग्नीज मेटल की 43 बोरी (करीब 1290 किलो) और पाईलेट गोली लोहे की 57 बोरी (करीब 2.28 टन) बरामद की, जिसकी कीमत करीब 76,560 रुपये बताई गई है।

कार्रवाई में पुलिस ने खेमासागर पाण्डेय (बरगढ़, ओडिशा), मो. कुर्बान (बांका, बिहार), मनोज कुमार कुर्रे (सारंगढ़-बिलाईगढ़), दौलत राम केवंट (सक्ति), सचिन बंजारे (सारंगढ़-बिलाईगढ़), महेश कुमार (वैशाली, बिहार), मनोज सिंह (कोरबा) तथा प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी (पूंजीपथरा) के खिलाफ धारा 35(क)(ड) BNSS / 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की है।

पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, सतीश सिंह, राम प्रसाद यादव, नंद साय कंवर तथा आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, विक्रम कुजूर, हेम सागर पटेल और आदिकंद प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरी के कबाड़, अवैध स्क्रैप परिवहन और चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button