Big StoryEntertainment

तापसी पन्नू लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग कर रही हैं शादी

हर साल की तरह इस साल भी फिल्म इंडस्ट्री में शादी का सिलसिला लगातार जारी है। साल की शुरुआत में आमिर खान की बेटी इरा खान ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग शादी की थी। इसके बाद हाल ही में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने गोवा में ड्रीमी वेडिंग की।



मुंबई। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं अब बी टाउन में एक और एक्ट्रेस दुल्हन बनने की तैयारी कर रही हैं। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं फिल्म ‘डंकी’ की एक्ट्रेस तापसी पन्नू हैं। खबरें हैं कि तापसी लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग जल्द ही शादी करने जा रही हैं। तापसी पिछले 10 साल से इंडिया बैडमिंटन टीम के कोच मैथियास बो के साथ रिलेशनशिप में हैं। खबरों के मुताबिक, तापसी और मैथियास मार्च के एंड में उदयपुर में एक सिख-ईसाई समारोह में शादी कर सकते हैं। खबरें ये भी हैं कि ये शादी बेहद इंटीमेट वेडिंग होगी। हालांकि, कपल ने अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं की है।

तापसी पन्नू के वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी अरशद सैयद की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘वो लड़की है कहां’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वे प्रतीक बब्बर और प्रतीक गांधी संग स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा तापसी के अपकमिंग प्रोजेक्ट में ‘हसीन दिलरुबा’ का मोस्ट अवेटेड सीक्वल ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ भी है। इस फिल्म में तापसी विक्रांत मैसी, सनी कौशल और जिमी शेरगिल के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। उनकी लास्ट रिलीज फिल्म शाहरुख खान स्टारर ‘डंकी’ थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button