Big StoryState

सिर कुचलकर युवक की हत्या, मृतक की पहचान दुर्ग निवासी शहरुख खान के रूप में हुई



दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहांआईजी कार्यालय के सामने झाड़ियों में युवक की लाश मिली है, शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक की लाश देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि पत्थर से युवक का सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई है।

मृतक युवक की पहचान शहरुख खान 22 वर्षीय तकियापारा दुर्ग निवासी के रूप में हुई है। मृतक का सिर पत्थर से कुचला गया है, जिससे उसकी मौत हुई है। फिलहाल इस पूरे मामले पर डॉग स्क्वॉड के साथ-साथ भिलाई नगर थाना क्षेत्र की टीम मौके पर मौजूद है।

दरअसल आईजी कार्यालय के सामने झाड़ी नुमा जंगल है, जो कि रेलवे पटरी के किनारे फैला हुआ है, इसी रेलवे पटरी के दूसरी तरफ शराब की दुकान भी है।  झाड़ियो के आसपास शराबियों का अड्डा और जमावड़ा भी रहता है, फिलहाल पुलिस की विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button