न्याय यात्रा का मकसद सोई हुई सरकार को जगाना है, बढ़ते अपराध से जनता में डर का माहौल : कांग्रेस

Spread the love

रायपुर। राजीव भवन में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्रा का मकसद सोई हुई सरकार को जगाने का था। किस तरह से 9 से 10 महीने की सरकार पूरी तरह से छत्तीसगढ़ की जनता को सुरक्षित करने में विफल हुई। लगातार छत्तीसगढ़ में घटनायें घट रही हैं। अपराध बढ़ रहे हैं। अपराधियों का हौसला चरम पर है। श्री बैज ने कहा, पूरे प्रदेश में जनता के मन में डर और भय का माहौल बना हुआ है। प्रदेश की जनता दहशत में है। सरकार पर से जनता का भरोसा उठ चुका है। 10 महीने की भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा तोड़ दिया है। 6 दिन की यात्रा में हम जनता से मिले, उनसे चर्चा भी की। कई लोगों के चेहरे पर डर भय दिखा। कई लोगों के चेहरे पर सरकार के खिलाफ नाराजगी और आक्रोश दिखाई दिया। कई लोगों के चेहरे पर इस न्याय यात्रा में खुशी भी दिखाई दी। छत्तीसगढ़ की जनता के न्याय के लिए तपती धूप, गर्मी, बरसात में भी हमारा कारवां नहीं रुका, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं हुआ। बढ़ते अपराध के खिलाफ में जो इस न्याय यात्रा का मकसद था सरकार के नाकामी के खिलाफ में जनता तक पहुंचाने में हम सफल रहे। हमारी न्याय यात्रा से सरकार घबराई हुई थी, डर हुई थी, सहमी हुई थी। ये भी साफ-साफ दिख रहा था। इस तरह से हमारा न्याय यात्रा का समापन नहीं हुआ है और न अंत हुआ है। न्याय यात्रा अभी शुभारंभ हुआ, अभी आगाज हुआ है, अभी अंजाम तक पहुंचाना बाकी है। इस न्याय यात्रा का अभी विराम हुआ है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, यह बहुत ही सफल यात्रा साबित हुई है। भाजपा की सरकार के असफल हो जाने से यह परिस्थिति निर्मित हुई। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में इस यात्रा को शुरू करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, हम ने पदयात्रा मिलकर पूरी की। हम सभी की सुरक्षा का मामला है। यह सुरक्षा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा की गई। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में सबने मिलकर जनता और आप लोगों तक सच्चाई को पहुंचाया।

पत्रकार नितिन चौबे के निधन पर दी श्रद्धांजलि

पत्रकार वार्ता के दौरान जैसे ही खबर आई की वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे का दुःखद निधन हो गया है, कांग्रेस नेताओं और पत्रकार साथियों ने मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *