दोहरा शतक लगाने वाले श्रीलंका के पहले खिलाड़ी बने निसांका

Spread the love

पल्लेकेले। श्रीलंका के पथुम निसांका ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शानदार पारी खेलते हुए दोहरा शतक लगाया है। पथुम निसांका वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं। वह वनडे में 200 रन बनाने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने। पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज ने 139 गेंदों में 210 रन बनाए। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी ऐतिहासिक पारी में 20 चौके लगाए और आठ छक्के लगाए। इसके साथ निसांका वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, क्रिस गेल और फखर जमान जैसे खिलाड़ियों के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं। वह यह उपलब्धि दर्ज करने वाले 10वें क्रिकेटर भी हैं। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन िवकेट पर 381 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम छह िवकेट के नुकसान पर 339 रन ही बना सकी। इस तरह विशाल स्कोर वाले मैच में श्रीलंका को 42 रन से जीत िमली।
तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक
पथुम निसांका ने 136 गेंद में 200 रन पूरा किया। इसके साथ वह वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल (138) और वीरेंद्र सहवाग (140) को पीछे छोड़ा। ईशान किशन के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। किशन ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 126 गेंदों में 200 रन बनाए। किशन के बाद ग्लेन मैक्सवेल हैं, जिन्होंने पिछले साल वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 128 गेंदों में दोहरा शतक बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *