Big StoryCitypolitics

पद यात्रा नहीं माफी यात्रा निकाले कांग्रेस : केदार गुप्ता

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कांग्रेस द्वारा निकाली जाने वाली पदयात्रा को कांग्रेस का एक और नया शिगूफा बताते हुए कहा, यह पदयात्रा मुद्दाविहीन कांग्रेस के राजनीतिक अस्तित्व को बचाने की निरर्थक सियासी कवायद ही साबित होगी। श्री गुप्ता ने कहा, अपने पांच साल के शासनकाल में कांग्रेस ने प्रदेश में अन्याय, अत्याचार, माफियागिरी, वादाखिलाफी, हर वर्ग के साथ छल-कपट और घपले-घोटालों के जरिए प्रदेश के खजाने की लूट की सारी हदें लांघकर जो अपराध प्रदेश की जनता के साथ किया है, उससे जनता-जनार्दन का अब कांग्रेस पर रंचमात्र भी विश्वास नहीं रह गया है। श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस जो पदयात्रा निकाल रही है, दरअसल उसका नाम माफी पदयात्रा होना चाहिए। कोयला, शराब, रेत, जमीन, गोठान, गोबर, यहां तक कि गरीबों के चावल में भी भूपेश सरकार ने घोटाला कर डाला और छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबा दिया। श्री गुप्ता ने कहा कि अब विधानसभा और लोकसभा चुनावों में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका, तब कांग्रेसियों को पद यात्रा निकालने की सूझी है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button